ग्रेटर नोएडा में सर्राफा दुकान चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (20 September 2025): थाना बिसरख पुलिस ने सर्राफा बाजार में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मौके से एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब छह लाख रुपये मूल्य के सोने-चाँदी के आभूषण, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार (UP 14 PT 8732) और दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की रात ग्राम ऐमनाबाद मार्केट स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों के आभूषण चोरी कर लिए थे। इस वारदात ने न केवल पीड़ित दुकानदार बल्कि पूरे इलाके के व्यापारियों में दहशत फैला दी थी। पीड़ित की शिकायत पर 14 सितंबर को थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया और जांच तेज की।
19 सितंबर की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चोरी किए गए आभूषण बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर थाना बिसरख पुलिस टीम ने एस सिटी गोल चक्कर के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान चार मूर्ति की ओर से आ रही वैगनआर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार पुलिस का इशारा नजरअंदाज कर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए और पुलिस ने एक महिला आरोपी को भी दबोच लिया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस सफलता से इलाके के व्यापारियों में राहत की लहर है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।