ग्रेटर नोएडा (1 जनवरी 2025): ग्रेटर नोएडा में नए साल के पहले दिन लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग (NPCL) द्वारा अचानक आपूर्ति रोके जाने के कारण सुत्याना गांव समेत कई इलाकों के निवासी परेशान हैं। सुबह से बिजली न होने की वजह से स्थानीय लोगों को दैनिक कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह करीब 7:45 बजे बिजली आपूर्ति अचानक बंद कर दी गई। यह समय अधिकांश घरों में कामकाज की व्यस्तता का होता है। महिलाएं अपने बच्चों के लिए नाश्ता और स्कूल टिफिन तैयार करती हैं, जबकि नौकरीपेशा लोग अपने कार्यालय जाने की तैयारी में रहते हैं। लेकिन बिजली की अनुपलब्धता ने सभी की दिनचर्या प्रभावित कर दी।
सुत्याना गांव सहित आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली गुल होने की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि NPCL ने बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी। उनका कहना है कि यह कदम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना। ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में नौकरीपेशा किराएदार रहते हैं। बिजली कटौती की वजह से सुबह के समय उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि बिजली की कमी से न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत दिनचर्या प्रभावित हुई है, बल्कि उनके कामकाजी जीवन पर भी असर पड़ा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि NPCL को इस तरह की बिजली कटौती से पहले पूरी योजना बनानी चाहिए और उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देनी चाहिए। नए साल के पहले दिन अचानक बिजली काटे जाने से लोगों के मन में कंपनी के प्रति असंतोष बढ़ा है। उनका विश्वास NPCL पर से उठता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने NPCL से अपील की है कि बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए और भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।