नोएडा के उद्यमियों को मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर, जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (18 September 2025): नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन के आह्वान पर आज एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 25 सितम्बर 2025 को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

बैठक के दौरान विपिन मल्हन ने अपने पदाधिकारियों एवं एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों के साथ कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया और अन्य सदस्यों को भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद का अवसर नोएडा के उद्यमियों को मिलने जा रहा है, जो एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण होगा।

उन्होंने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम से नोएडा के उद्योग जगत को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उद्यमियों में इसे लेकर गहरी उत्सुकता और हर्ष का माहौल है। यह आयोजन न केवल उद्योगों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा, बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की औद्योगिक पहचान को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई देगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।