स्वच्छता ही सेवा 2025: वस्त्र मंत्रालय ने गर्व से की अभियान की शुरुआत

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (18 September 2025): वस्त्र मंत्रालय ने आज गर्वपूर्वक ‘स्वच्छता ही सेवा – 2025’ अभियान की शुरुआत की घोषणा की। यह राष्ट्रव्यापी पहल 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक मंत्रालय के सभी संगठनों और कार्यालयों में मनाई जाएगी। इस वर्ष का विषय ‘स्वच्छोत्सव’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता को केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास और सामुदायिक भागीदारी के उत्सव के रूप में स्थापित करना है।

अभियान के अंतर्गत मंत्रालय और उससे संबद्ध संगठनों द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक जागरूकता से जुड़ी अनेक गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा। इनमें कार्यालय परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाना प्रमुख है, जिससे कर्मचारियों, छात्रों, नागरिक समाज समूहों, स्थानीय समुदायों और आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

अभियान की शुरुआत अवसर पर एएस एंड एफए (वस्त्र) ने उद्योग भवन, नई दिल्ली स्थित वस्त्र मंत्रालय में अधिकारियों को स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई। मंत्रालय के अधीन सभी संगठनों में भी यह शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही मंत्रालय तथा संगठनों के कार्यालय भवनों में प्रमुख स्थानों पर स्टैंडी और सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए, ताकि स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

स्वच्छता ही सेवा का विशेष बैनर मंत्रालय और उसके संगठनों की वेबसाइटों के डैशबोर्ड पर भी अपलोड किया गया है। साथ ही, अधिकतम पहुंच और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान की गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है।

वस्त्र मंत्रालय का यह प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा बल्कि इसे एक उत्सव के रूप में मनाने की दिशा में देशभर में जागरूकता और भागीदारी का नया अध्याय भी लिखेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।