रीलखा गांव में प्रस्तावित कब्रिस्तान का विरोध, ग्रामीणों ने Yamuna Authority से क्या मांग की

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (18/09/2025): ग्रेटर नोएडा के रीलखा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) कार्यालय पहुंचकर गांव के नजदीक प्रस्तावित कब्रिस्तान को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्राधिकरण के ओएसडी शैलेन्द्र सिंह(OSD Shailendra Singh) को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कब्रिस्तान आबादी से दूर स्थानांतरित किया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि प्राधिकरण ने हाल ही में सपेरा समुदाय के लिए लगभग 2200 वर्ग मीटर भूमि कब्रिस्तान हेतु आवंटित की है। ग्रामीणों ने इस आवंटन पर आपत्ति नहीं जताई है, बल्कि उनका विरोध केवल उस स्थान को लेकर है जहाँ जमीन दी गई है। उनका तर्क है कि आबादी के बिल्कुल समीप कब्रिस्तान बनने से आने वाले समय में स्वास्थ्य संबंधी खतरे, सुरक्षा की आशंकाएँ और सामाजिक तनाव जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि प्राधिकरण को किसी ऐसे वैकल्पिक स्थान का चयन करना चाहिए, जो गाँव की बस्ती से पर्याप्त दूरी पर हो और भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।

गौरतलब है कि यह मामला तब उठा जब तीन दिन पहले सपेरा समुदाय की एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था। समुदाय के पास अंतिम संस्कार के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते शव को लगभग 24 घंटे तक रखा गया। बाद में समुदाय के लोगों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। इसी के बाद यमुना प्राधिकरण ने कब्रिस्तान के लिए उक्त जमीन का आवंटन किया। लेकिन अब स्थानीय ग्रामीण इसके विरोध में खड़े हो गए हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में सुनील कसाना, उधम कसाना, संदीप कसाना, नीटू कसाना, रवि कसाना, संजीव कसाना, अनिल और मनोज कसाना समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय का विरोध करना नहीं है, बल्कि वे केवल भविष्य में संभावित जटिलताओं को लेकर चिंतित हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।