ग्रेटर नोएडा की शिक्षिका नम्रता गुप्ता को मिला विश्व हिंदी रत्न सम्मान

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (14/09/2025): हिंदी दिवस के सन्दर्भ में आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन (Contests Online) स्वरूप में जून 2025 में आयोजित की गई थी, जिसमें भारत, नेपाल, अमेरिका और तंजानिया सहित विभिन्न देशों के कुल 6,845 महिला-पुरुष रचनाकारों ने अपनी कविताओं के माध्यम से सहभागिता दर्ज कराई।

कविता मूल्यांकन के उपरांत निर्णायक मंडल ने 138 महिला और 127 पुरुष कवियों सहित कुल 265 श्रेष्ठ रचनाकारों का चयन किया। चयनित सभी प्रतिभागियों को हिंदी दिवस के पावन अवसर पर संस्था की ओर से विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि और सम्मान-पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता का उद्देश्य देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्द्धन, हिंदी भाषा-साहित्य के प्रचार-प्रसार, नेपाल-भारत के सांस्कृतिक रिश्तों को सुदृढ़ करने तथा प्रवासी भारतीय और विदेशी रचनाकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच और मान्यता प्रदान करना था।

इसी अवसर पर नम्रता गुप्ता, जो बीते 22 वर्षों से अर्सलाइन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्रेटर नोएडा में हिंदी अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं, को उनकी उत्कृष्ट रचना के लिए विश्व हिंदी रत्न मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान प्राप्त हुई।

यह सम्मान न केवल नम्रता गुप्ता की साहित्यिक साधना का गौरव है, बल्कि ग्रेटर नोएडा और भारत के लिए भी गर्व का विषय है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।