बिसरख मंडल भाजपा में सेवा पखवाड़ा व चुनावी तैयारियों पर कार्यशाला आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (14/09/2025): भारतीय जनता पार्टी बिसरख मंडल की ओर से रविवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाना और आगामी चुनावों—एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव के साथ-साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव—की रणनीति पर विचार करना रहा।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने विस्तार से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा समाजसेवा, स्वच्छता और संगठन को मजबूत बनाने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता सेवा और जनकल्याण के संकल्प को हर घर तक पहुँचाएं।

जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत बनता है जब कार्यकर्ता सेवाभाव और अनुशासन के साथ जनता के बीच काम करें। उन्होंने आगामी चुनावों में पार्टी की नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील नागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीश भाटी, अरुण शर्मा, कर्मवीर आर्य, डी.के. जायसवाल, कमल जैन, दिनेश बेनीवाल, नरेन्द्र चौधरी, दिनेश मिश्रा, नवीन तिवारी, संगीता तिवारी, प्रीतिका सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्निमेश, सत्यवीर चौहान, मनीष त्रिपाठी और अमीश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ आगामी कार्यक्रमों और चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।