NOIDA News (14/09/2025): यूपी पुलिस और सोशल मीडिया कंपनी मेटा की सजगता ने एक डॉक्टर और उसके परिवार की जिंदगी बचा ली। दरअसल, सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले लगभग 50 वर्षीय डॉक्टर ने 12 सितंबर की रात फेसबुक पर आत्महत्या का संकेत देने वाला पोस्ट डाल दिया था। इस पोस्ट में डॉक्टर ने अपनी दो संतानों के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वह सब मिलकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रहे हैं।
पोस्ट अपलोड होते ही मेटा की निगरानी टीम ने इसे गंभीरता से लिया और रात 8 बजकर 18 मिनट पर यूपी पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही डीजीपी राजीव कृष्ण ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस मुख्यालय ने लोकेशन ट्रेस कर स्थानीय सूरजपुर थाना पुलिस को अलर्ट भेजा। तत्काल हरकत में आई टीम मात्र 10 मिनट के भीतर डॉक्टर के घर पहुंच गई। वहां डॉक्टर को फंदा लगाकर आत्महत्या की तैयारी करते हुए पाया गया। पुलिसकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर उनकी जान बचाई।
प्राथमिक पूछताछ में डॉक्टर ने बताया कि उनका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी मायके चली गई थी और इसी तनाव के चलते वह शराब के नशे में यह कदम उठाने जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही उनकी काउंसलिंग की और उन्हें आत्मघाती कदम न उठाने का वचन दिलवाया। डॉक्टर और उनके परिजनों ने यूपी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि सोशल मीडिया की निगरानी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई कितनी अहम भूमिका निभाती है।
गौरतलब है कि यूपी पुलिस का सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल 24×7 सक्रिय रहता है और आत्महत्या से जुड़े संदिग्ध पोस्ट्स पर पैनी नजर रखता है। आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से 10 सितंबर 2025 के बीच अब तक 1,365 लोगों को इसी तरह की कार्रवाई कर बचाया जा चुका है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।