ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: 13वीं मंज़िल से मां-बेटे ने लगाई छलांग, सुसाइड नोट बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (13/09/2025): बिसरख थाना क्षेत्र स्थित में ऐस सिटी सोसाइटी (Ace City Society) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां आज शनिवार सुबह मां और बेटे ने 13वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें दोनों ने दुनिया छोड़ने की बात लिखी है।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान साक्षी चावला (37) और उसके 11 वर्षीय बेटे दक्ष चावला के रूप में हुई है। साक्षी अपने बेटे के साथ ऐस सिटी की 13वीं मंज़िल पर रहती थीं। सुबह करीब 10 बजे अचानक मां और बेटे ने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। घटना इतनी भयावह थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चा मानसिक रूप से अस्वस्थ था और इसी कारण से साक्षी लंबे समय से तनाव में रह रही थीं।
हालांकि, आत्महत्या की असली वजह जानने के लिए पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। सोसाइटी में रहने वाले पड़ोसियों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि किन परिस्थितियों ने मां और बेटे को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर किया। इस दर्दनाक घटना ने न केवल सोसाइटी बल्कि पूरे इलाके को झकझोर दिया है। लोग स्तब्ध हैं कि एक शिक्षित और समृद्ध परिवार इस तरह से जिंदगी से हार मान लेगा।
पुलिस फिलहाल सुसाइड नोट की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। विस्तृत जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।