जिले में ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 8 लाख 80 हजार वसूले
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (13/09/2025): गौतमबुद्ध नगर जिले में सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों (Overloaded Vehicles) के खिलाफ परिवहन विभाग ने शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि प्रवर्तन टीम ने सेक्टर-142, नॉलेज पार्क और बादलपुर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 13 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए, जिनके खिलाफ चालान करते हुए उन्हें निरुद्ध किया गया। विभाग ने इनसे 8 लाख 80 हजार का प्रशमन शुल्क (Charge) वसूला।
अभियान में सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) नंद कुमार, अभिषेक कनौजिया और यात्रीकर अधिकारियों की टीम शामिल रही। डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक विभाग 756 वाहनों का चालान कर चुका है, जबकि 506 वाहनों को निरुद्ध किया गया है। इस दौरान 3.28 करोड़ का प्रशमन शुल्क वसूला गया है।
अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल चालक और सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा है, बल्कि इससे वाहन के इंजन, टायर और ब्रेक पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और सड़कें भी जल्दी खराब हो जाती हैं। इसके अलावा अधिक ईंधन की खपत से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत ओवरलोडिंग गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर ₹20 हजार तक का जुर्माना और प्रति टन अतिरिक्त भार पर ₹2 हजार का दंड लगाया जा सकता है। साथ ही वाहन जब्ती, लाइसेंस व परमिट निरस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई भी संभव है।
परिवहन विभाग (Transport Department) ने सभी ट्रक मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे वाहनों की निर्धारित क्षमता का पालन करें। विभाग का कहना है कि ऐसा करने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी, सड़कों की उम्र बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।