गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (10/09/2025): यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह (Brijesh Singh) ने मंगलवार को राहत शिविरों और बाढ़ग्रस्त (Flood) इलाकों का निरीक्षण किया।
मंत्री बृजेश सिंह सेक्टर-135 स्थित शरणालय में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा और आवास व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार हर संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में किसी गरीब को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
बच्चों के लिए अस्थायी पाठशाला
निरीक्षण के दौरान मंत्री बृजेश सिंह ने अस्थायी स्कूल का भी दौरा किया। यहाँ बच्चों को पुस्तकें, चप्पलें और पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि “शिक्षा में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आनी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।”

गौशाला का भी निरीक्षण
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से सुरक्षित लाए गए पशुओं के लिए बनी अस्थायी गौशाला का भी मंत्री बृजेश सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने गाय को फूलमाला पहनाई और गुड़ खिलाकर प्रतीकात्मक रूप से देखभाल का संदेश दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारे, पानी और चिकित्सकीय सुविधाओं में कोई लापरवाही न हो।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपील
इसके बाद मंत्री बृजेश सिंह सेक्टर-150 पहुंचे, जहाँ टेंटों में रह रहे परिवारों से संवाद किया। उन्होंने अपील की कि लोग शरणालयों में शिफ्ट हों, क्योंकि वहाँ भोजन, चिकित्सा और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएँ सुरक्षित रूप से उपलब्ध हैं।

अधिकारियों को सख्त निर्देश
निरीक्षण के बाद मंत्री बृजेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों और पशुधन को हर संभव मदद उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नगर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।