नोएडा में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर फोनरवा टीम की पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से भेंट
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (10/09/2025): नोएडा में आवारा और हमलावर कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर फेडरेशन ऑफ नोएडा रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन्स (फोनरवा) की एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल से मुलाकात की। यह बैठक विशेष रूप से नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में नागरिकों को आए दिन हो रही कुत्तों से जुड़ी घटनाओं को लेकर आयोजित की गई।
फोनरवा प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भाटी, कोषाध्यक्ष पवन यादव तथा भाजपा के क्षेत्रीय सह मीडिया संपर्क विभाग से मनोज शर्मा शामिल थे। बैठक में आवारा और हिंसक हो चुके कुत्तों के नियंत्रण और स्थायी समाधान के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उठाए गए प्रमुख मुद्दों में शामिल रहे:
नोएडा में बढ़ती कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी और कठोर कदम उठाए जाएं।
शहर में अधिक संख्या में डॉग शेल्टर (कुत्ता आश्रय गृह) की स्थापना की जाए, ताकि आवारा कुत्तों को सुरक्षित रूप से वहां रखा जा सके।
खतरनाक और हमलावर प्रवृत्ति के कुत्तों की पहचान कर उन्हें तत्काल पकड़ने के लिए एक ठोस योजना बनाई जाए।
समस्या को केवल स्थानीय नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर एक देशव्यापी जन अभियान शुरू किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस समस्या से विशेष रूप से छोटे बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई मामलों में आवारा कुत्तों द्वारा अचानक किए गए हमलों से जानलेवा स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे शहरवासियों में भय का माहौल है।
विजय गोयल ने फोनरवा की चिंता को गंभीरता से लेते हुए इस दिशा में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस सामाजिक समस्या पर एक ठोस पहल की आवश्यकता है और इसे एक राष्ट्रीय जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने नोएडा आकर स्थिति का स्वयं जायज़ा लेने की इच्छा भी जताई, जिस पर उन्हें फोनरवा की ओर से विशेष आमंत्रण सौंपा गया। फोनरवा ने यह भी मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस दिशा में कार्य करें ताकि आमजन को राहत मिल सके और शहरी क्षेत्रों में कुत्तों से जुड़ी घटनाओं में कमी लाई जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।