भाजपा गौतमबुद्ध नगर ने की 6 मंडलों के मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की घोषणा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (30 दिसंबर 2024): भाजपा जिला गौतमबुद्ध नगर ने सोमवार को छह मंडलों पर मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। जिला चुनाव अधिकारी एमएलसी विधायक विजय शिवहरे ने तिलपता स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम घोषित किए।

घोषणा के अनुसार, दादरी नगर के मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल और मंडल प्रतिनिधि संगीता रावल बनाए गए हैं। बादलपुर में मंडल अध्यक्ष महेंद्र नागर और मंडल प्रतिनिधि दिनेश बघेल, दनकौर में मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र वाल्मीकि और प्रतिनिधि हरिदत्त शर्मा, कासना में मंडल अध्यक्ष दिनेश भाटी और प्रतिनिधि श्याम रावत, रबूपुरा में मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बोयरा और प्रतिनिधि शिवाकांत जाट, और जारचा में मंडल अध्यक्ष धीर राणा और प्रतिनिधि जयवेंदर प्रधान नियुक्त किए गए हैं।

इन सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा जिला कार्यालय तिलपता पर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नए मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर जिला महामंत्री योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, गुरुदेव भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, इन्द्रजीत टाइगर, मनीष भाटी, सुशील शर्मा, और रिंकु शर्मा समेत कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा जिला गौतमबुद्ध नगर की इस घोषणा से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।