नोएडा भाजपा के 7 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, शेष एक का इंतजार

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (30 दिसंबर 2024): नोएडा में भाजपा संगठन ने अपने 8 मंडलों में से 7 के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में रामकिशन यादव को मंडल अध्यक्ष और सुनीता शर्मा को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है। कृष्णानगर मंडल में मनीष तिवारी को अध्यक्ष और निर्मल सिंह को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में शशिधर उपाध्याय को अध्यक्ष और साइनी मुरलीधर को प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाराणा प्रताप मंडल में दीनबंधु कुशवाहा को अध्यक्ष और अखिलेश पाल को प्रतिनिधि चुना गया। शहीद भगत सिंह मंडल में गौतम शर्मा को मंडल अध्यक्ष और रवि प्रधान को प्रतिनिधि बनाया गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी मंडल में नीरज चौधरी को मंडल अध्यक्ष और अमरजीत दास को प्रतिनिधि घोषित किया गया है। सैनिक बिहार मंडल में प्रदीप चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है। सरस्वती शिशु मंडल के अध्यक्ष की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

भाजपा के इन नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति से पार्टी संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।