नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल स्नेचर घायल, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (30 दिसंबर, 2024): नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस और एक मोबाइल स्नेचर के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। यह घटना जयपुरिया चौराहे पर हुई, जहां पुलिस आगामी नववर्ष के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक, देर रात संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा गया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया, जिसके दौरान जल्दबाजी में उसकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर गिर गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस दौरान बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान चेतन कुमार गुप्ता (24), निवासी प्रगति विहार, खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, और 10 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और उसके आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बदमाश लंबे समय से मोबाइल स्नैचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।