ग्रेटर नोएडा (30 दिसंबर 2024): थाना सूरजपुर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला दुल्हन गैंग की सदस्य थी वह अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसे लोगों की शादी करवाती थी, जिनकी शादी की नहीं हो रही थी और पैसे ले देकर वह उनकी शादी करवाती थी और शादी के बाद दुल्हन जेवर और घर के पैसे लेकर फरार हो जाती है। इसी के साथ गैंग के सभी सदस्य गायब हो जाते थे।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस व सर्विलांस टीम/सीडीटी टीम के संयुक्त प्रयास से फरार चल रही लुटेरी दुल्हन अनम पत्नी दानिश को 29 दिसंबर को लाईन फाटक के पास जमालपुर थाना क्वारसी जिला अलीगढ़ से गिरफ्तार किया।
अपराध का तरीका-
आरोपी महिला अनम द्वारा लुटेरी दुल्हन गैंग के मुखिया प्रदीप निवासी ग्राम जरगवां थाना रामघाट बुलन्दशहर उम्र करीब 32 वर्ष व सदस्य और आमिर निवासी मौ0 शाह जमाल थाना देहली गेट अलीगढ उम्र करीब 25 वर्ष और संतोष निवासी इन्द्रानगर थाना क्वारसी अलीगढ उम्र करीब 35 वर्ष और मालती पत्नी थानसिंह कोरी निवासी गली न0 10 इन्द्रानगर थाना देहलीगेट जिला अलीगढ उम्र करीब 50 वर्ष के साथ मिलकर समाज के मध्य रहकर शादी के नाम पर बहला फुसलाकर अपने गैंग में मिलाकर ऐसे व्यक्तियो से सम्पर्क किया जाता है जिन्हें शादी की इच्छा होती है पैसे से मोल भाव कर इनके द्वारा शादी तय की जाती है एवं अपने गैंग की लड़की या महिला से इच्छित व्यक्तियो की शादी करा दी जाती है तथा पैसा लिया जाता है व पैसा गैंग के सदस्यों एवं दुल्हन बनी लड़की में बांट दिया जाता है, फिर लडकी को विदा कराने के नाम दुल्हन को जेवर , गहना आदि के साथ वापस ले आते है या दुल्हन स्वंय मौका पाकर भाग आती है तत्पश्चात गैंग मुखिया प्रदीप पुत्र राजेन्द्र व अन्य सदस्य लड़की सहित गायब हो जाते है। गिरोह में मालती देवी दुल्हन की माता या मौसी बनकर अपना कार्य करती है, अनम व गैंग मुखिया प्रदीप पूर्व में जेल जा चुके है, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।