NOIDA News (14 मार्च 2026): गौतमबुद्धनगर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा (Student Safety) को लेकर परिवहन विभाग (Transport Department) ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने खुलासा किया है कि जिले में करीब 140 स्कूली वाहन ऐसे हैं जिनकी फिटनेस (Fitness Certificate) और परमिट (Permit) की अवधि समाप्त हो चुकी है। इन वाहनों के संचालन पर रोक लगाते हुए स्कूल प्रबंधकों (School Management) और अनुबंधित वाहन स्वामियों को तत्काल अपने वाहनों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार जिले में 47 स्कूल बसें और 93 अनुबंधित स्कूली वाहन ऐसे पाए गए हैं जिनकी फिटनेस और परमिट वैध नहीं हैं। इन सभी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक वाहन निर्धारित मानकों के अनुसार जांच कराकर वैध फिटनेस प्रमाण पत्र (Fitness Certificate) और परमिट प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक उनका संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विभाग ने बताया कि जिले में प्रवर्तन अधिकारियों (Enforcement Officers) द्वारा स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान (Special Drive) लगातार चलाया जा रहा है। यदि कोई स्कूल या वाहन स्वामी नियमों की अनदेखी कर बच्चों को बिना वैध दस्तावेजों वाले वाहन में ले जाता पाया गया, तो संबंधित स्कूल प्रबंधक और वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रशासन ने अभिभावकों (Parents) से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को जिस स्कूल वाहन से भेजते हैं, उसकी फिटनेस और परमिट की जानकारी जरूर लें, ताकि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।