भाजपा की मजबूती ही भारत की मजबूती: भूपेंद्र चौधरी, यूपी भाजपा अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (08/09/2025): भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर में आज सेवा पखवाड़े की औपचारिक शुरुआत हुई। नोएडा सेक्टर-116 स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नोएडा विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, फल वितरण, प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी, प्रबुद्ध सम्मेलन, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा, “मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा का होना जरूरी है और भाजपा की मजबूती ही भारत की मजबूती है।”

महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को सम्मान देती है और राष्ट्र को विकसित बनाने के संकल्प के साथ कार्य करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्यों को पूरा करें।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, नबाब सिंह नागर, बिमला बाथम, योगेंद्र चौधरी, विजेंद्र नागर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा पखवाड़े को सफल बनाने का संकल्प लिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।