दादरी में सड़कों व नालियों के निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण

टेन न्यूज नेटवर्क‌

GREATER NOIDA News (08/09/2025):‌ अल्पविकसित/मलिन बस्ती योजना के अंतर्गत दादरी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण (Inauguration) किया। यह लोकार्पण रविवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर (Dadri MLA Tejpal Nagar) और नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ने किया।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की प्राथमिकता के अनुरूप दादरी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से आम जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ और मजबूत आधारभूत ढाँचा उपलब्ध होगा।
लोकार्पित कार्यों का विवरण इस प्रकार है
•वार्ड संख्या 12: वैष्णवी की दुकान से राजेश के मकान तक गली के अंत तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण।
लागत – ₹32.48 लाख
•वार्ड संख्या 07: मोहल्ला रेलवे रोड अंसरात के मकान से रामकिशोर के मकान तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण।
लागत – ₹5.30 लाख
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि जनता का सहयोग ही हमें सेवा और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।