NOIDA News (01/08/2025): नोएडा के सेक्टर-7 स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखे लाखों रुपये के तैयार माल और मशीनों को भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना सुबह करीब 7 बजे से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप चौबे ने बताया कि यह फैक्ट्री ई-09, सेक्टर-7 में स्थित है, जहां दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों का निर्माण किया जाता है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
फैक्ट्री परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने सबसे पहले आग की लपटें देखीं और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। आग सबसे पहले इमारत की पहली मंजिल पर लगी और देखते ही देखते तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल पानी का छिड़काव शुरू किया। एहतियात के तौर पर पास की अन्य फैक्ट्रियों (Factory) की दीवारों पर भी पानी डाला गया ताकि आग आसपास न फैल सके।
हादसे में फैक्ट्री में रखे तैयार माल का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया है, जबकि कई महंगी मशीनें भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटे हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।