आरडब्ल्यूए सेक्टर पी-3 की जनरल बॉडी बैठक सम्पन्न, 21 सितंबर को होंगे चुनाव
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (31/08/2025): 31 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 आरडब्ल्यूए (Sector P-3 RWA) की जनरल बॉडी मीटिंग सामुदायिक भवन में अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी आरडब्ल्यूए चुनाव (RWA Elections) प्रक्रिया को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
निर्णय लिया गया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहे, इसके लिए फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए (Federation of RWAs) के पर्यवेक्षण में और 11 सम्मानित सेक्टर निवासियों की देखरेख में चुनाव कराया जाएगा। वर्तमान आरडब्ल्यूए पदाधिकारी तथा पूर्व अध्यक्ष व महासचिव भी चुनावी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।
चुनावी कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
• चुनाव 21 सितंबर 2023 को सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
• नामांकन प्रक्रिया 5 और 6 सितंबर को मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। केवल वही व्यक्ति नामांकन कर सकेगा जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा और जो आरडब्ल्यूए का सदस्य होगा। नामांकन पत्र के साथ वोटर कार्ड और आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
• नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 7 सितंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार यदि नाम वापस लेता है तो जमा राशि का केवल 50% वापस मिलेगा।
• चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और सह-सचिव—इन 5 पदों पर होंगे।
• मतदान केवल मतदाता सूची में दर्ज सेक्टर पी-3 के निवासी ही कर सकेंगे। मतदान के समय वोटर कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से दिखाना होगा। आवश्यकता पड़ने पर मकान के मूल दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।
बैठक में यह भी तय हुआ कि चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया वीडियो रिकॉर्डिंग और आधार बायोमेट्रिक प्रणाली के तहत होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव सम्पन्न होने तक वर्तमान आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी अपने कार्य करती रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।