RWA बीटा-1, ग्रेटर नोएडा: चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न, संगीता शर्मा बनी अध्यक्ष

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (31/08/2025): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 स्थित आरडब्ल्यूए (Resident Welfare Association) के कार्यकारिणी चुनाव आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया सुबह से ही सुचारू रूप से चली, जिसमें निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अध्यक्ष पद पर संगीता शर्मा की ऐतिहासिक जीत

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में संगीता शर्मा ने भारी मतों से विजय हासिल की। उन्हें कुल 291 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोहित नागर को केवल 68 मत ही मिल सके। इस प्रकार संगीता शर्मा ने 223 मतों के भारी अंतर से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जीत के बाद उन्होंने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि सेक्टर की जनता की है।

कोषाध्यक्ष पद पर विपिन भारी सडवोकेट की स्पष्ट जीत

कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में विपिन भाटी (Advocate) ने 263 मतों के साथ निर्णायक जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम अकेला को 86 मत मिले। इस प्रकार विपिन भाटी ने 177 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।

महासचिव व अन्य पदों पर निर्विरोध चयन

महासचिव पद पर हरेन्द्र सिंह भाटी को पहले ही निर्विरोध रूप से चुना जा चुका था। साथ ही उपाध्यक्षा पद पर राजवीर सिंह, सचिव पद पर ओम प्रकाश शर्मा तथा 10 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी पहले से निर्विरोध घोषित हो चुका था।

प्रशासनिक और चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए आभार

चुनाव आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले चुनाव अधिकारीगण शीतला प्रसाद एवं देवी शरण के कुशल संचालन के लिए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और निवासियों ने आभार प्रकट किया। अधिवक्ता विनोद कसाना, राकेश बैसोया, श्रीराम कला, और अन्य सहयोगियों के प्रयासों की भी सराहना की गई, जिन्होंने चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह में गणमान्य लोग भी रहे उपस्थित

चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद आयोजित समारोह में अनेक गणमान्य नागरिक व समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रेशपाल जी, अनीत बघेल (एडवोकेट), योगेश कौशिक, योगेन्द्र कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा, विवेक तालान, विद्या ओन, सिद्धार्थ सिंह, राजेन्द्र सिंह दरोगा, धर्मेन्द्र कुमार, सरदार गुरुचरण सिंह, अनवर अली, सुकेन्द्र सैनी, राहुल अग्रवाल, विनय गुप्ता, सुनील भाई, राहुल नम्बरदार, अडिमचंद जैन,जी० पी० चौरसिया, जयपाल सिंह, सतीश नम्बरदार, ओमपाल सिंह, पूरन नम्बरदार, पी० पी० रंजन और जगत वर्मा शामिल रहे।

नव-निर्वाचित टीम का संकल्प

नई कार्यकारिणी ने सेक्टरवासियों को भरोसा दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करेंगे और सेक्टर की भलाई के लिए समर्पित रहेंगे। सभी विजयी प्रत्याशियों ने अपनी जीत को जनता की जीत बताया और उन्हें दिए गए समर्थन को कृतज्ञता के साथ स्वीकार किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।