रामलीला समाज में मर्यादा और आदर्शों की स्थापना करती है: वीरेंद्र सचदेवा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (31/08/2025): दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भगवान श्रीराम के पावन चरित्र का मंचन समाज में मर्यादा, सत्य और आदर्श मूल्यों की स्थापना करता है और उसका साक्षी बनना अपने आप में सौभाग्य है। वे रविवार को दिल्ली में विभिन्न रामलीला समितियों द्वारा आयोजित भूमि पूजन समारोहों में शामिल हुए।

इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के भूमि पूजन कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा मौजूद रहे। वहीं, श्री धार्मिक लीला कमेटी माधवदास पार्क ‘रामलीला’ लालकिला के भूमि पूजन समारोह में गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सचदेवा ने इस अवसर पर कहा कि रामलीला समाज में भक्ति, नैतिकता और संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित करती है। उन्होंने कहा, “आज के दौर में जहां सब कुछ कमर्शियल हो गया है, वहां रामलीला जन-जन तक भगवान श्रीराम के भक्तिमय संदेश पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि यह ईश्वर से जुड़ा गहरा भावनात्मक और प्रेमपूर्ण संबंध है, जो जाति, धर्म और भाषा की सीमाओं से परे सभी को एक सूत्र में बांधता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।