एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (28/08/2025): एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के प्रथम दिन आज 28 अगस्त 2025 को कलश यात्रा सुबह 10 बजे से ढोल नगाड़ों के साथ पूरे सेक्टर में निकाली गई।जिसमे शहर से आई महिलाओं ने भाग लिया।

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी द्वारा शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक श्री पीपल महादेव मन्दिर डेल्टा 1 में किया गया।

भागवत में माहात्म्य का वर्णन किया गया। श्रीमद्भागवत महापुराण का महत्व या महिमा, जिसका वर्णन भगवान के दिव्य ज्ञान और उनके चरित्र की श्रेष्ठता को समझने के लिए किया जाता है। यह कथा के दिव्य ज्ञान की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रतीक है। जो लोगों को सांसारिकता से परे ले जाती है।

भागवत कथा में आज के मुख्य यजमान ओमप्रकाश पूनम अग्रवाल, बबीता बंसल, सरोज तोमर, रश्मि त्यागी, सीमा बंसल, सरोज अरोड़ा, विनीता शर्मा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रश्मि जिंदल, नीलम मिश्रा, बबीता वर्मा, ललिता चौहान, संगीता सक्सेना, सुमन विष्ट, शरद त्यागी, मुकुल गोयल आदि उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।