Greater Noida News (28/08/2025): उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2025 अब राज्य के आर्थिक भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2023 और 2024 के सफल आयोजनों ने यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ घरेलू स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दुनिया में भी अपनी सशक्त पहचान बना चुका है।
पहले दो संस्करणों की शानदार उपलब्धियों ने तीसरे संस्करण से उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है। 2023 में जहां 1000 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस वॉल्यूम दर्ज हुआ था, वहीं 2024 में बी2बी और बी2सी मॉडल के जरिए 2200 करोड़ रुपए से ज्यादा के निर्यात ऑर्डर हासिल हुए। केवल प्रदर्शनी के माध्यम से ही उद्यमियों ने 40 करोड़ रुपए से अधिक की रिकॉर्ड सेल की। इतना ही नहीं, प्रदेश के अलग-अलग जिलों के शीर्ष 20 उद्यमियों ने 630 करोड़ रुपए से ज्यादा के निर्यात ऑर्डर अपने नाम किए।
यूपीआईटीएस ने न सिर्फ कारोबार का विस्तार किया बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी वैश्विक मंच दिलाया। ओडीओपी, स्टार्टअप्स और एमएसएमई जैसी सरकारी नीतियों ने इसे नई ऊर्जा दी है। इस बार उम्मीद की जा रही है कि पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ हाई-टेक सेक्टर्स में भी निवेश और निर्यात के नए अवसर सामने आएंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।