गाजियाबाद, 24 अगस्त 2025: आज यहाँ आकाश नगर के आर डब्लू के निम्नलिखित सदस्य कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी से उनके निवास स्थान पर मिलने आए :
श्याम दत्त लोहनी , करम वीर सिंह चौहान , कृष्ण जोशी , ओम पाल सिंह , ब्रिज पाल सिंह , मंगल देव , हेमंत त्रिवेदी , आकाश शर्मा , शिवकुमार शर्मा , प्यारे लाल , उमेश गौर , कौशल , लालाराम वर्मा , दिलीप शर्मा , अशोक , संदीप चौधरी , संत बख्श , प्रदीप कुमार , धीरेन्द्र त्रिपाठी , जिला सिंह तेवतिया , सुकिंदर भाटी , पवन यादव , रवि , राहुल दीक्षित
आर डब्लू ए फेडरेशन एवं फ्लेट ओनर फेडरेशन के चेयरमेन कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी के सामने अपनी दो समस्याओ को रखा :
1 , करीब 1 किलोमीटर की मुख्य सड़क जो अब करीब करीब खत्म हो चुकी है और उसके दोबारा निर्माण की चिल्लाती हुई आवश्यकता है |
2, इलेक्ट्रिक पोल जो झुका हुआ है , कभी भी गिर सकता है और JE इलेक्ट्रिकल शिकायत करने के बाद भी उसपर कोई एक्शन नहीं ले रहे है |
उपरोक्त के संबंध मे कर्नल त्यागी ने तुरंत PWD के अधिशाशी अभियंता राम राजा से बात की और उनसे आश्वासन लिया की संबन्धित सड़क का काम पूरा किया जाएगा और वरीयता के आधार पर किया जाएगा |
बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर श्री मनोज कुमार से कर्नल त्यागी ने बात की और उनको टेक्निकल भाषा मे समझाया और उनसे वायदा लिया की 48 घंटे मे इलेक्ट्रिक पोल को बदलने का प्रयत्न किया जाएगा |
अंत मे आकाश नगर आर डब्लू ए की टीम ने कर्नल त्यागी को पुष्प गुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया |
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।