नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप!
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (24/08/2025): ग्रेटर नोएडा के दनकौर (Dankaur) कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर बांगर गांव में शनिवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय सन्नो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बदोली गांव की रहने वाली थी। सन्नो की शादी करीब डेढ़ साल पहले मकनपुर गांव निवासी एक युवक से हुई थी।
परिजनों के अनुसार, शनिवार को सन्नो अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पति ने आनन-फानन में मृतका के मायके पक्ष को सूचित किया और उसे अस्पताल (Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर सन्नो के मायके वाले तत्काल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सन्नो का पति और उसके ससुर घर में ताला लगाकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम (Postmortem) रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने पर हत्या, दहेज उत्पीड़न या आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसाने जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, सन्नो की शादी के बाद से ही उसके ससुराल में पारिवारिक तनाव की खबरें सामने आती रही थीं। फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग ससुराल पक्ष की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।