Nikki Murder Case: आरोपी पति विपिन का एनकाउंटर, किया बड़ा खुलासा!

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater NOIDA News (24 August 2025): ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या से जुड़े चर्चित निक्की हत्याकांड के मुख्य आरोपी और मृतका के पति विपिन भाटी को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मेडिकल जांच के दौरान हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सिरसा चौराहे के पास पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने हाथापाई कर पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो उसके पैर में लगी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि दो दिन पहले विपिन ने अपनी पत्नी निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। घटना के वक्त उनके मासूम बच्चे भी वहीं मौजूद थे। निक्की की मौत के बाद से यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति विपिन के अलावा उसके जेठ तथा सास-ससुर को भी नामजद कर मुख्य आरोपी बनाया है।

टेन न्यूज़ की टीम जब सिरसा स्थित ससुराल पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा मिला और घर पर ताला बंद था। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले पर खुलकर कुछ कहने से परहेज किया। हालांकि आसपास के कुछ लोग निक्की की मौत को लेकर ससुराल पक्ष की निंदा कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि निक्की ने संभवतः खुद को आग लगा ली होगी।

वहीं, पुलिस मुठभेड़ के बाद मृतका के पिता ने मीडिया से कहा कि “पुलिस को विपिन के पैर में नहीं बल्कि छाती में गोली मारनी चाहिए थी।” उन्होंने आरोपियों को फांसी देने और आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की।

इस बीच आरोपी विपिन भाटी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने दावा किया कि उसे कोई पछतावा नहीं है। उसके अनुसार, “मैंने निक्की को नहीं मारा, वह खुद मर गई। पति-पत्नी में झगड़े होना आम बात है।”

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पुनः हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है। निक्की हत्याकांड ने ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आक्रोश और दहेज प्रथा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।