NOIDA News (23/08/2025): गौतमबुद्धनगर परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों पर नकेल कस दी है। शनिवार को एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा ने 3M इंडिया लिमिटेड के सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर गौरव पूनिया और संजय गुप्ता के साथ शहर के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान भारी मात्रा में नकली और गैर-मानक रिफ्लेक्टर टेप बरामद हुए, जिन्हें अधिकारियों ने मौके पर ही जब्त कर लिया।
नियमों के अनुसार, कमर्शियल वाहनों पर लगने वाले रिफ्लेक्टर टेप की चमक का मानक तय है—सफेद 450 कैंडूला, लाल 120 कैंडूला और पीली 300 कैंडूला। लेकिन जांच में पाए गए नकली टेप मानक से बेहद कम निकले—सफेद सिर्फ 77, लाल 14 और पीली 90 कैंडूला। ऐसे टेप दूर से दिखाई नहीं देते और सड़क हादसों की संभावना बढ़ा देते हैं।

अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि भविष्य में नकली टेप बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन मालिकों को भी सचेत किया गया कि उनके वाहनों पर नकली टेप पाए जाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा, “नकली रिफ्लेक्टर टेप सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। रात में वाहन की पहचान न होना दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। इसलिए केवल मानकयुक्त और ‘मेक इन इंडिया’ रिफ्लेक्टर टेप ही लगाएं।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।