Noida में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का आगमन, फोनरवा ने कर दी बड़ी मांग!

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (23/08/2025): शनिवार (23 अगस्त) को उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री, योगेंद्र उपाध्याय (Minister Yogendra Upadhyay) का आगमन फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के सेक्टर-45 स्थित आवास पर हुआ। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (FONRWA President Yogendra Sharma) ने बताया कि चर्चा के दौरान शहर की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से संवाद हुआ। जिसमें मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शिक्षा नीति (Education Policy) से विस्तार से अवगत कराया।

फोनरवा ने शहर के मध्य स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (Postgraduate Courses) प्रारंभ कराने की मांग प्रमुख रूप से रखी। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना एवं समाधान का आश्वासन दिया।

इस मौक़े पर त्रिलोक शर्मा, ताराचंद गोड, विनोद शर्मा, लाटसहाब लोहिया, संजय चौहान, राजेश सिंह, मोहन शर्मा, अशोक मिश्रा तथा कोसिन्द्र यादव, भूषण शर्मा सहित अनेक सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।