GREATER NOIDA News (18/08/2025): रविवार को ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में किसान एकता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता महेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन का कार्यभार जिलाध्यक्ष पप्पे नागर ने संभाला। बैठक में क्षेत्र के कई ग्रामीण संगठन और सैकड़ों किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर एडवोकेट उम्मेद त्यागी ने किसान एकता संघ द्वारा अब तक किए गए कार्यों और संगठन की नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहा है और आने वाले समय में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी, महंगाई और सरकारी उदासीनता ने किसानों की स्थिति को बद से बदतर कर दिया है। चौधरी सोरन ने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर किसानों और मजदूरों की आवाज बुलंद करें ताकि उनकी समस्याएं उचित मंचों तक पहुंच सकें।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई और कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस कार्यक्रम में मेहरबान अली, कृष्णा बैसला, देशराज नागर, चंद्रकांत पाटिल जैसे प्रमुख समाजसेवी एवं किसान नेता मौजूद रहे। इसके अलावा जोरा भाटी, आसिफ प्रधान, परवेज़ खान, संजय प्रधान सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने बैठक में भाग लेकर अपना समर्थन जताया। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं को संगठित रूप से सामने लाना और उनके समाधान के लिए संघर्ष की रणनीति तैयार करना था। संगठन ने आगे भी इस तरह की बैठकों और आंदोलनों को जारी रखने का संकल्प लिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।