गौतमबुद्ध नगर में 13 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (18/08/2025): गौतमबुद्ध नगर की अदालत में 13 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों का निपटारा किया जाएगा।

अदालत प्रशासन के मुताबिक लोक अदालत में एमवी एक्ट से जुड़े ई-चालान, आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना के मामले, बिजली व पानी के बिल से जुड़े विवाद, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) और बैंक रिकवरी, राजस्व व भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, सेवा विवाद सहित ऐसे सभी मामले लिए जाएंगे, जिनका समाधान आपसी समझौते से संभव है।

न्यायालय ने लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान पाने के लिए लोक अदालत में अवश्य भाग लें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।