जलपुरा में मुठभेड़: कुख्यात बदमाश सोनू घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (18/08/2025): थाना इकोटेक-3 पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच रविवार को जलपुरा बिजलीघर के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने तेजी से बाइक भगाते हुए कच्चे रास्ते की ओर फरार होने का प्रयास किया। पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई और आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान सोनू पुत्र तुलाराम निवासी ग्राम ईदलपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर (उम्र लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा .315 बोर, सात जिंदा कारतूस, एक खोखा और अलीगढ़ से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस जांच में सोनू के मोबाइल से महिलाओं की अश्लील तस्वीरें भी मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उनका शोषण करता था। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।