Greater Noida: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (18/08/2025): जारचा थाना (Jarcha Police Station) क्षेत्र में रविवार को पुलिस और हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग (Firing) में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार (ADCP Greater Noida Sudhir Kumar) ने बताया कि जारचा थाने की टीम को खटाना नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल (Motorcycle) पर आता दिखाई दिया। रोकने का इशारा करने पर उसने बाइक तेजी से मोड़ ली और भागने लगा। पीछा करने पर बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे घायल कर पकड़ लिया।

घायल की पहचान रिहान पुत्र मोहम्मद चमन, निवासी नई आबादी दादरी के रूप में हुई है। तलाशी में पुलिस को उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस जांच में सामने आया कि रिहान थाना जारचा में दर्ज हत्या के मामले में फरार चल रहा था। 16 अगस्त को उसने अपनी महिला मित्र की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी थी, जिसके बाद से वह फरार था। रविवार को आरोपी को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।