रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा एवं पूर्वांचल हाईट्स सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (17/08/2025): क्लब सदस्य मनीष गर्ग ने बताया रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा एवं पूर्वांचल हाईट्स सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन आज रविवार, 17 अगस्त को सोसाइटी के क्लब हाउस में आयोजित किया।
रक्तदान शिविर में 37 यूनिट (Unit) बहुमूल्य रक्त एकत्रित हुआ।जिसमें सोसाइटी के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। याद रखिए, आज आपका दिया हुआ रक्त कल आपके किसी परिवारजन या मित्र की आवश्यकता पूरा कर सकता है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है और आपका दिया हुआ रक्त किसी की ज़िंदगी बचा सकता है।

रक्तदान शिविर में शुभम सिंघल, मुकुल गोयल, अभिषेक अग्रवाल, कपिल गुप्ता, मोहित बंसल, मनु जिंदल, उदित गोयल, मनीष गर्ग, शुभम गोयल, मयंक गर्ग आदि उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।