इस्कॉन नोएडा में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (17/08/2025): इस्कॉन नोएडा मंदिर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से आए लगभग पाँच लाख श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों, पारंपरिक सज्जा, भव्य पंडालों और दिव्य प्रकाश से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्त्री एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग पंक्तियों की व्यवस्था की गई। प्रवेश पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड डिटेक्टर के माध्यम से जाँच की गई।

इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण को तीन नई पोशाकें और नवीन आभूषण अर्पित किए गए, जिन्हें भक्तों ने चार माह की साधना और सेवा से तैयार किया था। गुलाब, चमेली, जूही, गेंदा और ऑर्किड सहित अनेक पुष्पों की मालाओं से भगवान का श्रृंगार किया गया।

महोत्सव में 500 से अधिक प्रकार के भोग अर्पित किए गए, जिनमें माखन-मिश्री, मिठाइयाँ, परांठे, पूरी, लड्डू, खीर के साथ-साथ केक, पिज़्ज़ा, पास्ता और टैकोज़ जैसे व्यंजन शामिल थे। ये सभी प्रसाद 30 से अधिक अनुभवी महिलाएँ कीर्तन करते हुए प्रेमपूर्वक तैयार कर रही थीं।

दिनभर श्रद्धालु सुबह 4:30 बजे से मध्यरात्रि तक दर्शन, कीर्तन और प्रसाद का लाभ लेते रहे। पंचगव्य अभिषेक, भव्य झांकी दर्शन और संगीतमय कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सायं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्ण लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिकाओं ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन में एक हजार से अधिक सेवादारों ने नोएडा प्राधिकरण एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अनुशासन और व्यवस्था को सुनिश्चित किया। इस्कॉन नोएडा की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों और प्रशासनिक सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।