जीएसटी सुधारों पर व्यापार जगत में उत्साह, कैट ने कहा– ‘गेम चेंजर साबित होंगे पीएम मोदी के कदम’
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (16/08/2025): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी में व्यापक सुधारों की घोषणा ने व्यापार एवं उद्योग जगत में नई ऊर्जा भर दी है। देशभर के व्यापारिक समुदाय ने इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि छोटे व्यापारियों और एमएसएमई को भी नई गति मिलेगी।
कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि प्रस्तावित सुधार कर ढांचे को सरल बनाएंगे, आवश्यक वस्तुओं पर कर घटेगा और इससे खपत में इज़ाफ़ा होगा। उन्होंने इसे भारत की अर्थव्यवस्था के लिए ‘गेम चेंजर’ बताते हुए कहा, “यह साहसिक कदम सीधे तौर पर आम नागरिकों की क्रय शक्ति को बढ़ाएगा और छोटे व्यापारियों को बेहद जरूरी राहत देगा।”
खंडेलवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस और ईज़ ऑफ़ लिविंग को मजबूती देगा। साथ ही, बढ़ती अर्थव्यवस्था की जरूरतों को देखते हुए जीएसटी को नए स्वरूप में ढालने से भारत को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।