मुख्यमंत्री योगी ने कलाकारों को सम्मानित कर किया, संस्कृति ऐप का शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (16/08/2025): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। साथ ही उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग (Uttar Pradesh Culture Department) के संस्कृति ऐप (Culture App) का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों के साथ संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन कलाकारों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष प्रस्तुति देने वाले उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के कलाकारों को सम्मानित किया। सीएम ने मध्य प्रदेश के कलाकार पद्मश्री अर्जुन सिंह ध्रुव, बिहार के कलाकार विशाल कुमार, सिक्किम की कलाकार नीता छेत्री, गुजरात के कलाकार योगेश पतड़िया, छत्तीसगढ़ के कलाकार वेद प्रकाश महेश्वरी, वाराणसी के कलाकार, भरत लाल प्रसन्ना, आकाश पांडेय, रंजीत तिवारी (पाणिनी कन्या महाविद्यालय), सोनभद्र की कलाकार सोना, अयोध्या की संगीता आहूजा, लखीमपुर खीरी की प्रो. ज्याेति पन्त (युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय), लखनऊ की डॉ. ललिता गणेश भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, डॉ. प्रेरणा राय अौर मथुरा के कलाकार संजय शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएम ने बैगा कर्मा नृत्य, गोदान नृत्य, उर्केली नृत्य, पंथी नृत्य, शहनाई वादन, डमरु वादन, शंख वादन, गरदबाजा, बधावा नृत्य, जनजातीय नृत्य, कजरी और कथक नृत्य विधा के कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा मथुरा के कोरियोग्राफर को भी सम्मानित किया।

सीएम ने अधिकारियों को सभी कलाकारों को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के संस्कृति एप का शुभारंभ भी किया। इसके साथ ही भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न कलाकारों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों से कहा कि उन्होंने राजधानी के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किये। इस पर कलाकारों ने सीएम से अयोध्या में रामलला के दर्शन की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कलाकारों के दल को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के निर्देश दिये। साथ ही राजधानी के विभिन्न स्थानों के साथ राजभवन का भ्रमण कराने के निर्देश दिये। यह सुनकर कलाकरों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी कलाकारों ने संवाद के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रुमख सचिव संस्कृति मुकेश मेश्राम, संस्कृति विभाग के निदेशक विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।