दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (05 November 2026): पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की सूचना सुबह करीब 9:50 बजे मिली। यह घटना चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में हुई। इमारत गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों के अनुसार, कम से कम छह दमकल गाड़ियों और बचाव वाहनों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। इनमें पानी के टैंकर और रेस्क्यू वाहन भी शामिल हैं। राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं।
फिलहाल इमारत गिरने के कारणों और मलबे में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की भी पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और अधिकारियों की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।