NOIDA News (14/08/2025): नोएडा प्राधिकरण जल्द ही क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और सुगम आवागमन का तोहफ़ा देने जा रहा है। शहर और आसपास के इलाकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मौजूदा समय में जहां नोएडा मेट्रो की लगभग ₹12,000 करोड़ की परियोजनाएं प्रगति पर हैं, वहीं करीब ₹1,700 करोड़ की अन्य परियोजनाएं भी पूर्ण या निर्माणाधीन हैं।
इनमें सबसे अहम है भंगेल एलिवेटेड रोड, जो अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक बनेगी। ₹608 करोड़ की लागत से तैयार यह बहुप्रतीक्षित रोड डीएससी मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाएगी और नौएडा-ग्रेटर नौएडा के बीच यातायात को तेज़ और सुगम बनाएगी। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही लोकार्पित किया जाएगा।
दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना है चिल्ला एलिवेटेड रोड, जो दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक 6 लेन और 5.54 किलोमीटर लंबाई में बनाई जा रही है। इस रोड के बन जाने पर मयूर विहार फ्लाईओवर से सीधे महामाया फ्लाईओवर तक सफ़र संभव होगा, जिससे नौएडा-ग्रेटर नौएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात दबाव में कमी आएगी। परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।