शारदा विश्वविद्यालय में आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन
GREATER NOIDA News (14/08/2025): ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की याद में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान छात्रों और फैकल्टी ने देश के लिए शहीद हुए लोगों को दीपक और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा।
विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने बताया कि इस साल देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी को पाने में न जाने कितने हिंदुस्तानियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनके बलिदानों को कभी भुलाया न जाए और उनकी विरासत हमें प्रेरित करती रहे। इसको लेकर स्वतंत्रता पूर्व संध्या पर इन शहीदों की याद में दीप और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें छात्रों और फैकल्टी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने कहा कि देश की के साथ-साथ यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ देश के लिए शहीद होने वाले लोगों को नमन किया उन्होंने कहा कि देश व राज्य के विकास में हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। हम सभी का कर्तव्य है कि देश के लिए प्राणों की कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों की जीवन से प्रेरणा लेने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।