नोएडा में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 2 शातिर गिरफ्तार – 6 बाइक, मास्टर चाबी और अवैध चाकू बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (13/08/2025): थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें, चार मास्टर चाबियां और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन पुत्र सुंदर निवासी बुलंदशहर और कृष्णा उर्फ आर्यन पुत्र नृपेन्द्र सिंह निवासी आगरा के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 19 वर्ष है और इनका लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में राह चलते लोगों को बेचते थे। बरामद वाहनों में स्प्लेंडर, पैशन एक्स प्रो और अन्य बाइक शामिल हैं, जिनमें से कुछ पर इंजन और चेसिस नंबर भी मिटाए गए थे। पवन के खिलाफ अलग-अलग जिलों में चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट समेत 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि कृष्णा पर भी कई संगीन मामले लंबित हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।