सिविल लाइन जोन में कूड़े के ढेर, मेयर पर बरसे अंकुश नारंग – “अपना घर साफ नहीं, दिल्ली कैसे करेंगे साफ?”

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (13/08/2025): दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सिविल लाइन जोन का दौरा कर भाजपा के सफाई अभियान पर सवाल खड़े किए। तिमारपुर विधानसभा के वार्ड 11 में कूड़े के ढेर और जलभराव का जायज़ा लेते हुए उन्होंने कहा कि मेयर राजा इकबाल सिंह अपने ही वार्ड और मेयर हाउस के आसपास सफाई नहीं करवा पा रहे हैं, तो पूरी दिल्ली को कैसे साफ करेंगे? नारंग ने चेताया कि इस गंदगी के कारण डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक सफाई अभियान चलाने का दावा किया था, लेकिन जमीनी हालात कुछ और हैं। उनके मुताबिक मेयर के अपने इलाके में चारों ओर कूड़ा फैला है, पानी जमा है और शिल्ट पड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार महीनों से भाजपा एमसीडी की सत्ता में है, लेकिन तब से दिल्ली में गंदगी और कूड़े का अंबार ही बढ़ा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह समय मौसमी बीमारियों का है, और ऐसे में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेयर और भाजपा नेता सिर्फ फोटो शूट तक सीमित हैं, जबकि वास्तविक सफाई कार्य की हालत बेहद खराब है। बुराड़ी और मजलिस पार्क जैसे इलाकों में भी यही स्थिति है, जहां लगातार कूड़ा जमा हो रहा है।

नारंग ने मांग की कि भाजपा विपक्ष के साथ बैठकर समस्याओं के समाधान पर चर्चा करे और जमीनी स्तर पर काम में सुधार लाए। उन्होंने कहा कि कूड़ा हटाना मुश्किल नहीं है, लेकिन यदि सफाई अभियान सिर्फ कागज़ों और कैमरों तक सीमित रहा, तो दिल्लीवासियों की अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। भाजपा को अपनी “चार इंजन की सरकार” के मुताबिक गवर्नेंस पर काम करना चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।