दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 की तारीखें घोषित

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13/08/2025): दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्र संघ (DUSU) और केंद्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव 2025-26 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2025 दोपहर 3 बजे तक है। उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, शपथपत्र और 1 लाख रुपये का बांड जमा कराना होगा। उसी दिन 3:15 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम 6 बजे तक नामित उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची जारी की जाएगी।

नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 दोपहर 12 बजे तय की गई है। इसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। मतदान 18 सितंबर 2025 को होगा, जिसमें डे क्लासेस के लिए वोटिंग सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और इवनिंग क्लासेस के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगी। मतगणना 19 सितंबर 2025 को होगी।

DUSU पदाधिकारियों के लिए नामांकन पत्र नॉर्थ कैंपस स्थित बोटनी डिपार्टमेंट (गेट नंबर 4) के सामने स्थित चीफ इलेक्शन ऑफिसर के कॉन्फ्रेंस सेंटर में जमा होंगे। वहीं, केंद्रीय परिषद के लिए नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज या विभाग में जमा करने होंगे। सभी नामांकन पत्र दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया आचार संहिता, DUSU का संविधान और माननीय सुप्रीम कोर्ट तथा दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों के तहत होगी। इसमें संपत्ति विरूपण (Defacement) रोकथाम अधिनियम 2007 के नियमों का भी पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, चुनाव से जुड़े सभी दिशानिर्देश DU की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव हर साल राजधानी के छात्रों के बीच सबसे चर्चित घटनाओं में से एक होता है, जहां विभिन्न छात्र संगठन अपनी रणनीतियों के साथ मैदान में उतरते हैं। इस बार भी चुनावी माहौल गर्माने की पूरी संभावना है, क्योंकि नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही कैंपस में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।