ग्रेटर नोएडा में एक अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, हुआ बड़ा हादसा!
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (26 दिसंबर 2024): बृहस्पतिवार की सुबह को ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत एक अस्पताल के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने की खबर सामने आई है। फायर ब्रिगेड यूनिट की गाड़ी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वहीं इस पूरी घटना में एक बाइक जलकर राख हो गई और इस घटना में कोई जनहानि होने की खबर सामने नहीं आई है।
सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 10:42 पर सर्विस यूनिट को सूचना मिली इठेरा जो थाना बिसरख क्षेत्र में आता है वहां स्वास्थम अस्पताल के बाहर एक ट्रांसफॉर्म है उसमें आग लग गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए हमने यहां पर एक गाड़ी भेजी है और एक गाड़ी की मदद से हमने आग को बुझा दिया है। आगे सीएफओं ने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे खड़ी एक बाइक जल गई है। लेकिन आग को पूर्णतया बुझा दिया गया है और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।