नौएडा में जलभराव और आवारा पशुओं पर सख्त हुए सीईओ डॉ. लोकेश एम. | NOIDA Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (09/08/2025): नौएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम. ने आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था, जलभराव और आवारा पशुओं की समस्या पर कड़ा रुख अपनाया। बैठक में सभी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और भूलेख, सिविल, विद्युत, जनस्वास्थ्य व उद्यान विभाग के प्रमुख मौजूद रहे।
सीईओ ने निर्देश दिए कि शहर की सड़कों पर बढ़ती गाय-बैल की संख्या को तुरंत गौशालाओं में शिफ्ट किया जाए। साथ ही, सेन्ट्रल वर्ज पर डाली गई मिट्टी के सड़कों पर फैलने की समस्या पर रोक लगाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
जलभराव की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्य कारण कल्वर्ट की सफाई में कमी और नालियों के असमान इन्वर्ट लेवल हैं। इस पर सभी वरिष्ठ प्रबंधकों को अपने क्षेत्रों में तुरंत सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए। जनस्वास्थ्य विभाग को विशेष रूप से सभी कल्वर्ट की समुचित सफाई करने का आदेश दिया गया ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न्यूनतम रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।