बड़ी खबर: दिल्ली की Kosmos Hospital में लगी भीषण आग, एक की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (09/08/2025): नई दिल्ली के विकास मार्ग स्थित कॉसमॉस अस्पताल (Kosmos Hospital) में शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर स्थित सर्वर रूम में लगी, जिसकी लपटें और धुआं तेजी से फैल गया। जान बचाने के लिए अस्पताल के शीशे तोड़कर मरीजों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। इस हादसे में अस्पताल के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि आग लगने के बाद आठ मरीजों को पास के पुष्पांजलि अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घटना के बाद धारा 287/106(1) BNS (285/304A IPC) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। हादसे के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप का माहौल था और मरीजों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा था।

दमकल विभाग के फायर अफसर अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही 4-5 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग सर्वर रूम में लगी थी और फिलहाल आग के कारणों की जांच जारी है।

घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह की आग से निपटने के लिए अस्पताल में क्या पर्याप्त इंतजाम थे, यह भी जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मामले की विस्तृत जांच में जुटी हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।