New Delhi News (09/08/2025): दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 8 अगस्त 2025 को अपना अब तक का सबसे बड़ा यात्री रिकॉर्ड दर्ज किया। इस दिन सभी मेट्रो लाइनों पर कुल 81,87,674 यात्राएं हुईं, जो अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। रक्षाबंधन से पहले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए DMRC ने उसी दिन 92 अतिरिक्त ट्रिप्स चलाईं, जिससे यात्रियों को भीड़ के बीच भी सुगम सफर मिल सके।
यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC ने 9 अगस्त को भी विशेष इंतजाम किए हैं और 455 अतिरिक्त ट्रिप्स संचालित की जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार के मौके पर मेट्रो सबसे भरोसेमंद और तेज यातायात साधन साबित हो रही है, जो न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ रही है बल्कि यात्रियों को जोड़ने का भी काम कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।