ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 300 महिला कारीगरों को सम्मान | HHEWA
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (08/08/2025): हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (HHEWA) ने 11वें नेशनल हैंडलूम डे के अवसर पर ग्रेटर नोएडा, ईकोटेक-3 स्थित हथकरघा स्किल सेंटर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर पहले बैच में प्रशिक्षण पूरा कर चुकी 300 हथकरघा महिला कारीगरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर और गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर महिलाओं को सम्मानित किया और उनके हुनर की सराहना की।
HHEWA अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था “सबका साथ, सबका विश्वास” की भावना से कार्य कर रही है और हथकरघा उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। देश की परंपरा हैंडलूम है और हमें बुनकरों को खुशहाल जीवन देने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। आगे उन्होंने इस स्किल सेंटर के माध्यम से महिलाओं को हथकरघा उत्पादन में प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।
HHEWA नोएडा चैप्टर हेड यशिका गुप्ता ने इस दिन को गर्व का अवसर बताते हुए कहा कि नेशनल हैंडलूम डे हमारे लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक मिशन है। हम भारतीय पारंपरिक हथकरघा को प्रमोट कर रहे हैं और इसे वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे ईकोटेक-3 स्किल सेंटर में महिलाओं को क्रोशिया बैग, होम डेकोर और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे घर बैठे आत्मनिर्भर बन सकें।”

उन्होंने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को न केवल हुनर मिला है, बल्कि HHEWA उन्हें एक मंच भी प्रदान कर रहा है, जहां वे अपने उत्पाद बेचकर आय अर्जित कर सकेंगी। संगठन का उद्देश्य है कि कोई भी महिला आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर न रहे और अपने कौशल से अपना भविष्य संवार सके।
कार्यक्रम का समापन सभी महिला कारीगरों को सम्मानित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस पहल को क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।