उत्तरकाशी आपदा : मृतकों को दिल्ली विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06/08/2025): उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई। अचानक आई जल प्रलय से पूरा गांव मलबे में दब गया है। अब तक की जानकारी के अनुसार कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। कई मकान, होटल और सड़कें भी बहाव की चपेट में आ गए हैं, जिससे क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। घटना के बाद से सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में तेजी से जुटी हुई हैं।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijendra Gupta) ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धराली में जो तबाही हुई है वह अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है और प्रभावितों को बचाने और राहत पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। गुप्ता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश उत्तराखंड के लोगों के साथ खड़ा है और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई लोगों की जान जा चुकी है और कई सड़कें पूरी तरह बाधित हो गई हैं। मौसम विभाग ने दोनों पहाड़ी राज्यों में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जोखिम वाले क्षेत्रों में न जाएं और सावधानी बरतें।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन की ओर से प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पीड़ित परिवारों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति मिले और जल्द से जल्द हालात सामान्य हों। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से राहत कार्यों में और तेजी लाने की अपील भी की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।